जनता कभी भाजपा को भूलने वाली नहीं है- डॉ दिनेश शर्मा

अलीगढ़। जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए एमएसएमई मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि हर तरफ भाजपा की जय जयकार है। हर तरफ भव्य स्वागत हो रहा है। उदय भान सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता के लिए इतना काम किया है कि जनता कभी भाजपा को भूलने वाली नहीं है। भाजपा ने देश को समृद्ध और सशक्त बनाने का काम किया है गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान सभी के लिए पार्टी ने काम किया है, जिससे हर वर्ग भाजपा के साथ है। 

जन विश्वास यात्रा का खैर रोड पर भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह फूल मालाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता खड़े रहे। यात्रा निकलते ही फूलों की बारिश शुरु कर दी। डिप्‍टी सीएम ने प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार बखान करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को फिर से सत्‍ता में लाने का मन बना लिया है। उन्‍होंने पिछली सरकारों को भी आड़े हाथों लिया, उन्‍होंने योगी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में किए गए कामों की उपलब्‍धियां गिनाईं। उन्‍होंने कहा जनता ने अपना विश्‍वास भाजपा में दिखाया है। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा दिल्ली गेट चौराहे के निकट है रोड पर इंदिरा नगर के पास यात्रा में शामिल हुए हालांकि उनका काफिला जाम में फस गया।

सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों ने जाम से निकालने की कोशिश की वाहनों की लंबी कतार लगी रही करीब 5 मिनट बाद उनकी गाड़ी में और फिर वह यात्रा में शामिल होने के लिए आगे बढ़ गए। डॉक्टर दिनेश शर्मा है रोड से विश्वास यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद बारहद्वारी रेलवे रोड मीनाक्षी पुल रामघाट कल्याण मार्ग पर सी चौराहा होते हुए हरदुआगंज चले जाएंगे हरदुआगंज में स्वागत भाषण यहां पर भी बड़ी संख्या में भाजपा का स्वागत के लिए तैयार हैं। इसके बाद अतरौली के 12 नंबर नरौरा में भी स्वागत भाषण देंगे छर्रा विधानसभा क्षेत्र में स्वागत की तैयारी है। डॉ दिनेश शर्मा दोपहर 3:00 बजे फिर धनीपुर हवाई पट्टी से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे इसके बाद यह यात्रा एमएलसी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह आगे की ओर लेकर चलेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें